अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला रूखमणी देवांगन सोमवार की रात घर से शौच के लिए निकली थीं। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। आज लोगो ने तालाब में एक महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।