रविवार को 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया है। सदर विधायक ने कहा 5 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण और 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इस अभियान को सफल बनाने के लिए 11 विभागों को लगाया गया है।