सोलन शहर में जल संकट को लेकर भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। पार्टी के शहरी अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कांग्रेस शासित नगर निगम पर करारा हमला बोला है। गुप्ता ने कहा कि शहर में सिर्फ जल संकट नहीं, बल्कि शताब्दी का सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने जल प्रबंधन सुधारने के नाम पर दक्षिण भारत का दौरा कर हज़ारों रुपये बर्बाद किए।