ईसागढ़ के गहोरा गांव में महिला मंडल द्वारा निकाली गई 770 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में श्रद्धालुओं का आस्था और उत्साह देखने लायक रहा। शुक्रवार दोपहर एक बजे निकली इस ऐतिहासिक यात्रा में हजारों महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। गहोरा से निकलकर यात्रा देवकनी माता मंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी अर्पित की।