शहर के बाईपास रोड स्थित बेसहारा को सहारा देने वाली संस्था माहेर ममता निवास में रक्सौल के लाइंस क्लब के सदस्यों के द्वारा वाटर गीजर लगाया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन संस्था की निर्देशिका लुसी कुरियन व लायंस क्लब के अध्यक्ष साइमन रेक्स ने फीता काटकर किया। अध्यक्ष साइमन रेक्स ने बताया कि ठंड को देखते हुए संस्था के द्वारा वाटर गीजर लगाया गया है।