गावां खेल मैदान में सोमवार की सुबह दस बजे दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभकिया गया। बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ अविनाश रंजन, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, मुखिया कन्हाय राम समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।