पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन मे थाना पैलानी मिशन शक्ति पुलिस टीम नें पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधनकलां में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में जागरूकता अभियान चलाया है। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया है। तथा शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी है।