शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम के अधिकारियों ने वार्ड संख्या 21 स्थित देवीसराय इलाके में जलजमाव की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय हालात का जायजा लेते हुए शीघ्र सुधार के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सैनिटेशन टीम को विशेष निर्देश दिए गए।