नगरा में शनिवार शाम 6 बजे दरिया बारिया त्योहार पर मुस्लिम महिलाओं की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पोखरी किनारे जुटी मुस्लिम महिलाओं ने पहले फल अर्पित किए और फिर फोम, कागज एवं मूज से बनी रंग-बिरंगी नावों को पानी में तैराया। पानी में नाव डालने के साथ ही पूरा माहौल, आस्था के उत्सव डूब गया। बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बने।