राज्य में मानसून इन दिनों एक्टिव है। लगातार कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस बीच आज मौसम विभाग ने राज्य के पलामु सहित 15 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने रांची, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।