उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ बबीता सिंह चौहान ने गुरुवार करीब 1 बजे बाराबंकी के डीआरडीए सभागार में महिलाओं की समस्याओं की जनसुनवाई की। इस दौरान 13 महिलाएं शिकायतें लेकर उनके पास पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं को तत्काल न्याय दिलाया जाएं।