बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरा गांव के पास कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक के घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। दुर्घटना बुधवार की रात 8:15 के करीब की बताई जा रही है। घायल बाइक सवार खगोल का रहने वाला शंभू कुमार बताया गया है।