कामां बृज क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थलों के दर्शन करने के लिए हर वर्ष गुजरात के यात्रियों का टोल आता है। इस बार भी शुक्रवार शाम 4 बजे 3 हजार यात्रियों का टोल भगत सिंह तिराहे पर पंडाल में पहुंचा। तीन दिन मंदिर देवालयों के यात्रियों द्वारा दर्शन किए जाएंगे इसके बाद यात्रियों का टोल कामां से रवाना होगा।