भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार के सांय करीब 5:00 बजे गांव हकीमपुर नारायण सहित कई गांवों का दौरा किया और संपर्क करते हुए ट्रैक्टर तिरंगा रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।