मंगलवार को करौं अंचल सह प्रखंड कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील हांसदा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस दरबार में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 12 वृद्धा पेंशन, 2 विधवा पेंशन और 2 आवेदन राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना के लिए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव ने जनता दरबार में उपस्थित होकर समस्या का समाधान किया।