सूरतगढ़ की सिटी थाना पुलिस ने एक युवक को 7.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को गश्त के दौरान घग्गर नदी पुल के पास अंजाम दिया। पकड़ा गया युवक अमरचंद सांसी वार्ड-37 का निवासी है। पुलिस से शुक्रवार रात इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि युवक ने पुलिस वाहन को देखकर भागने की भी कोशिश की थी। आरोपी पर NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।