अरवल में बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) का अनिश्चितकालीन हड़ताल 20वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर कर्मचारी जोश और नारेबाज़ी के साथ डटे रहे। जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती की अध्यक्षता में हुई सभा को कई नेताओं ने संबोधित किया और सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि मान सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है।