ग्राम हर्राजखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। यह बैठक विकास वर्ग मंडल अवंतिपुर बड़ोदिया, मंडल अरनिया कलां एवं मंडल पोलायकलां के संयुक्त विकास वर्ग के अंतर्गत संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक जी नायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।