आज दिनांक 12/09/2025 सुबह 8 बजे बांध का जल स्तर 422.76 m आंका गया। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 3180 mcm (100%) है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 897 cumec है। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए कल प्रेषित की गई सूचना मे आंशिक संशोधन करते हुए आज दिनांक 12/09/2025 को सुबह 10 बजे जल की निकासी को 395 cumec से बढाकर 1096 cumec किया गया है।