रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया गांव में गुरुवार की देर रात चोर-चोर की अफवाह पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर सुनते ही भाग रहे पांच-छह संदिग्धों का पीछा किया। इस दौरान एक युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसे खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की और सुबह पुलिस को सौंप दिया। जानकारी शनिवार सुबह 8 बजे प्राप्त।