आज 3 सितंबर बुधवार श्याम करीब 5 बजे बिहार ऐम्बुलेंस कर्मचारी संघ (एटक) के आह्वान पर पश्चिम चम्पारण के सभी 102 ऐम्बुलेंस कर्मचारी 4 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे कुशल और प्रशिक्षित होने के बावजूद आज भी महज़ 11 हज़ार रुपये पर 12-12 घंटे काम करने को मजबूर हैं, जो बंधुआ मजदूरी से भी बदतर है।