घुसकुरी गांव में नाली के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि मारपीट में घायल महिला का बायां हाथ टूट गया है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया है। घायल की पहचान घुसकुरी गांव निवासी स्वर्गीय विनोद प्रसाद की पत्नी सोनिया देवी के रूप में किया गया है।