Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Aug 24, 2025
जमशेदपुर में रविवार को भी बाढ़ जैसे हालात रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने 1 बजे बताया कि यहां स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के तटीय इलाकों में जल भराव है। बाढ़ का पानी बस्तियों में घुस गया है। मानगो के शंकोसाई का नदी के किनारे का इलाका जल मग्न है। यही हालत, बागबेड़ा, जुगसलाई, शास्त्रीनगर, मानगो आदि इलाकों की है।