कौशाम्बी मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने मंगलवार को समय करीब 12 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में सिंचाई, जल निगम एवं नलकूप विभागों की समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति परखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।