आंती थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव में एक 5 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई है। बच्ची गांव के पूर्व वार्ड सदस्य राम प्रवेश यादव की नातिन थी। गुरुवार शाम 4:30 बजे से बच्ची लापता थी। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बधार स्थित तालाब में उसका शव तैरता मिला।