शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के जैन मार्शल इंदिरा गांधी कॉलोनी में एक युवक ने अपने ही घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जसमे उसको परेशान होने की बात लिखी है। मृतक युवक विजयपाल सिंह पुत्र देशदीपक ने अपने घर में 5 सितंबर को जहर खाया था परिजनों उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे थे।जहॉ उसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गयी।