ओरछा की पावन नगरी गुरुवार को भक्ति, परंपरा और आस्था के रंगों में रंगी नजर आई। भादौ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर बुंदेलखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर जलविहार महोत्सव का आयोजन हुआ। भगवान श्रीरामराजा सरकार अपने दिव्य विमान पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले और बेतवा नदी के कंचना घाट पर विहार किया।