सिलौटा गांव से छेड़खानी मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को 3 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव निवासी जमुना राम के 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार बताया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में लड़की छेड़खानी के मामले में भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज था। जिसे गिरफ्तार किया गया।