पांढुर्णा क्षेत्र की 50 से अधिक स्व सहायता समूह की महिलाओं से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बुधवार की रात 7:30 पर थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि आरोपी का नाम जितेंद्र गुमेंरिया है।जो सौसर तहसील के कवरपिपल का निवासी है। महिलाओं की शिकायत के बाद करीब 13 लाख 52 हजार की राशि का गबन होने की पुष्टि हुई है।