हरिहरगंज प्रखंड सभागार में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में तूरी पंचायत के मुखिया सह हरिहरगंज मुखिया संघ अध्यक्ष संदीप कुमार यादव को उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित किया गया। प्रखंड प्रमुख कमला देवी ने उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रखंड प्रमुख कमला देवी ने जानकारी देते हुए शनिवार के शाम 5:00 बजे जानकारी दी।