मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने देवबंद का दौरा किया। यह दौरा प्रदेश के 57 जिलों की 300 से अधिक नगर इकाइयों की समीक्षा का हिस्सा है। जिला अध्यक्ष जयवीर राणा की संस्तुति और उपस्थित व्यापारियों की सर्वसम्मति से विवेक तायल को अगले 4 वर्षों के लिए देवबंद नगर इकाई का अध्यक्ष चुना गया।