महरौनी। आज दिनांक 08 सितंबर 2025 को सुबह करीब 08:30 बजे महरौनी तहसील परिसर में एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। जन्म के तुरंत बाद कुछ आवारा कुत्तों ने बछड़े को परेशान करना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद गौ सेवकों ने तत्परता दिखाते हुए बछड़े को अपने संरक्षण में सुरक्षित रखा।