Download Now Banner

This browser does not support the video element.

मरवाही: पिपरिया में रात के अंधेरे में महिला पर भालू ने किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

Marwahi, Bilaspur | Sep 4, 2025
मरवाही रेंज के पिपरिया गांव में भालू ने महिला पर हमला कर दिया। पिपरिया निवासी महिला सुमित्रा बुधवार रात के समय पैदल अपने घर जा रही थी। इस दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में चोट आई है। आसपास के लोगों ने महिला की चीख-पुकार सुनी। लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर भालू को खदेड़ दिया। घायल महिला को एम्बुलेंस से इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया।
Read More News
T & CPrivacy PolicyContact Us