आउटर जिला पुलिस की शिष्टाचार स्क्वाड ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान नांगलोई-उत्तम नगर बस और मंगोलपुरी के यू-ब्लॉक में सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित किया गया। बस में महिला यात्रियों को सुरक्षा ऐप्स, क्यूआर कोड और उत्पीड़न की शिकायत तुरंत करने की जानकारी दी गई।