मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे महोत्सव समिति के अध्यक्ष दरबान सिंह मेहता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव समिति को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने कुमांऊनी, गढ़वाली, नेपाली, पंजाबी, राजस्थानी हरियाणवी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।