अंतरसिंह पिता नत्थूसिंह तंवर ग्राम दोमाड़ा से खंडवा कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने खुलासा किया कि पंचायत अधिकारी योजनाओं की राशि अपने लिए गुपचुप खर्च कर रहे हैं। भ्रष्टाचार उजागर करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रशासन से न्याय की गुहार। यह जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे के लगभग मिली है।