भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के हरिरामपुर बैदा निवासी राम सुमेर (55) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे अपने बेटे वकील बिंद के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे घोसिया स्टेट बैंक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राम सुमेर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।