दरअसल खुदागंज थाना क्षेत्र में आवारा पशु की टक्कर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति बाइक से किसी काम को लेकर जा रहा था। इसी दौरान खुदागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास आवारा पशु ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।