मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बुधवार संध्या 7:00 बजे जानकारी दिया कि,मुंबई में एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में मधुबनी शहर के कोतवाली चौक से अमरजीत कुमार को मुंबई पुलिस और मधुबनी नगर थाना के पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति को बुधवार को मुंबई पुलिस अपने साथ लेकर चली गई।