परबत्ता प्रखंड के जोरावरपुर पंचायत में रविवार को जीविका दीदियों के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जहां रविवार की शाम पांच बजे तक जीविका दीदियों से फॉर्म जमा लिया गया। इससे पहले फॉर्म भरने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। दरअसल में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पंचायत के विशेष केप का आयोजन किया गया। जहां सबसे पहले महिलाओं के बीच फॉर्म वितरण किया गया।