कश्मीर में धर्म की पुन: स्थापना एवं कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास की कामना के निमित्त रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र-कश्यप तीर्थाटन-2025 का आयोजन किया जाएगा। कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ हरियाणा के तत्वावधान में गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित होने वाले इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे।