Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 7, 2025
कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर सावपाड़ा में छात्रा प्रिया गोप ने आत्महत्या कर ली। रविवार को 4 बजे पुलिस ने जमशेदपुर के डिमना स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय घर पर वह अकेली थी। मां के लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो प्रिया फंदे से झूलती पाई गई।