हरियाणा के जनपद सोनीपत के थाना गन्नौर में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी ससुराल कैराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हेटी में है। दो अगस्त की सुबह करीब नौ बजे वह अपनी ससुराल में थी। आरोप है कि उसे अकेला पाकर आजम उसके कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। कैराना पुलिस जांच में जुट गई है।