बैरिया उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अवध किशोर सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के कई अहम मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। बुधवार के दोपहर करीब 2:00 बजे जानकारी देते हुए अवध सिंह ने बताया कि अंचल में हो रही अवैध वसूली गंडक नदी की कटाव की समस्या, और स्थानीय जनता को हो रही परेशानियों जैसे गंभीर मसलों पर चर्चा की।