मंडोर क्षेत्र में प्राचीन चामुंडा के मंदिर से मूर्ति चोरी होने की खबर आई है, शनिवार सुबह मंदिर का पुजारी जब मंदिर पहुंचा तो मां चामुंडा की मूर्ति गायब मिली। इस घटना से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। मंदिर प्रशासन ने मंडोर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मंडोर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।