शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज के ग्राम नगला हालू निवासी बेबी 41 वर्ष कई वर्षों से पेट की समस्या से परेशान रहती थी। विभिन्न जगह उपचार के बावजूद फायदा नहीं हुआ। जिला अस्पताल लोहिया में सर्जन रोहित तिवारी को दिखाया। जांच करने पर पता चला कि पेट में बड़ा ट्यूमर है। सर्जन ने ऑपरेशन कर 10 किलो का ट्यूमर निकाला।गुरुवार सुबह 10 बजे सर्जन ने विस्तार से जानकारी दी है।