कैलारस। तोरिका में बोरवेल से पानी भरने पर विवाद हो गया। विवाद फरियादी संजय पुत्र मुरारी धाकड से हुआ, जिसके बाद आरोपी योगेश और राहुल धाकड दोनो उसके घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे, जिससे झगडा हो गया। झगडे में फरियादी संजय की मां के भी चोट आई दोनो घायल मां बेटे कैलारस थाना पहुंचे, जहां दोनो पर मारपीट की धारा मामला दर्ज हुआ। घटना आज 8 सितंबर को 03:00 बजे हुई है।