शिवपुरी से शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां मुक्तिधाम में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। परिजन अंतिम संस्कार छोड़कर महिला को फिर से हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए और उसकी फिर से जांच कराई। डॉक्टरों ने मृत घोषित महिला को फिर से चेक किया। हालांकि, उन्हें फिर से मृत घोषित कर दिया था।