महेंद्रगढ़ जिले के अहिरवाल क्षेत्र को लेकर भाजपा में घमासान मच गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को अब भाजपा के ही पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने करारा जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सिंह और उनकी पुत्री ने दावा किया था कि उनकी बनाई हवा की वजह से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।