मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा, “घबराइए मत, हर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।” महिलाओं की संख्या अधिक रही और सीएम खुद लोगों तक जाकर उनकी बात सुनते नजर आए।